टीम एबीएन, धनबाद। जिले के कतरास थाना चौक पर एक बाइक में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बाइक पर सवार सिनीडीह के रहने वाले झल्लू शेख नामक युवक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पानी और धूल-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया। आगलगी की इस घटना के बाद चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। शार्ट सर्किट से बाइक में आग लगने की संभावना जताई जा रही है