टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। वहीं सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा के पास रामनवमी मेले में कुछ उपद्रवियों ने आगजनी कर दी। वारदात में 10 बाइक, एक टेंपो, 4 ठेला, तीन साइकिल और दो घर जलाने की खबर आ रही है। उपद्रव की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उपायुक्त, एसपी सहित तमाम बड़े अधिकारी पहुंच चुके हैं और उपद्रवियों को खदेड़ा जा रहा है।