टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने नवरात्र को लेकर अष्टमी के दिन शनिवार को होली फैमिली अस्पताल में जन्मी नौ कन्याओं के माता पिता व परिजनों को गुलदस्ता देकर एवं बच्चों के लिए बेबी कीट देकर सम्मान किया। वहीं जीवन ज्योति में पढने वाली 50 बेटियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव नेहा हिसारिया, परियोजना निदेशक शालु चौधरी, काजल गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ व बेटी पढाओं अभियान को लेकर चैत्र नवरात्र को लेकर जन्मी बच्चियों का उत्सव कार्यक्रम मनाया। उन्होनें कहा कि नवरात्र में नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। इसी उद्देश्य से नवमी के एक दिन पूर्व नौ कन्याओं का सम्मान किया गया। उन्होने कहा कि बेटियां को सम्मान देने की जरूरत है। कन्या भ्रुुण हत्या रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ मारवाडी युवा मंच प्रेरणा शाखा एवं स्वयंसेवी संगठन जागरूकता के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सरकार इसके लिए कई योजनाएं भी चला रही है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। प्रेरणा शाखा ने प्रण लिया है कि इस वर्ष प्रत्येक माह बेटियों के जन्म को लेकर और उनके जन्मदिन मनाने का कार्य करेगी। बेटियॉ नहीं होगी तो हमारा कल कैसे सुरक्षित होगा। बेटी नहीं तो बहु कहां से लाओगे एवं बेटी नहीं तो कलाई पर राखी किससे बांधवाओगे। बेटियॉ तो अनमोल मोती है जो दो परिवार को एक माल में जोड कर रखती है। मौके पर होली फैमिली की सीस्टर सुषमा ने कहा कि बेटियां ही धरोहर व संस्कार सहजने में समर्थ है। सभ्यता संस्कार के प्रबंधन का गुण सदैव विदुषी महिलाओं में पाया जाता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज यहां देखा जा सकता है। बेटियां सुरक्षा का कवच होती है। बेटियां की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए योजनाएं भी चलायी जा रही है। कहा कि बेटियां घर के चार दिवारी से लेकर देश की सीमाओं तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने अभिभावक व देश प्रदेश का नाम भी रौशन कर रही है। बिना स्वार्थ के माता-पिता की सेवा भी करती है और प्रत्येक व्यक्ति को बेटी का सम्मान करना चाहिए। वहीं जीवन ज्योति की सीस्टर रंजना ने कहा कि बेटियां के जन्मदिन और उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना को लेकर इस तरह का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेटी का बेटों के तरह लालन पालन और उसे अच्छी शिक्षा देना समाज के हर लोगों का दायित्त्व है। मौके पर प्रेरणा शाखा की कोषाध्यक्ष ममता बंसल, पिंकी खेतान, नीलाम पिलानियां, रंजनी अग्रवाल, प्रीति केडिया, मीनी हिसारिया, प्रगति चौधरी, आशा बजाज, निशा संघई, कृत्रिका मोदी, स्वेता अग्रवाल, ममता मगेडी, निशा केडिया, ज्योति परसरामपुरिया आदि उपस्थित थे।