Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले केवल तीन नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले केवल तीन नये संक्रमित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है। नए संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ राज्य में कुल एक्टिव केस भी अब न के बराबर है। शुक्रवार, 8 अप्रैल को 08 हजार 393 सैंपल की जांच में महज तीन नए कोविड संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि इस दौरान राज्यभर में चार कोविड संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। झारखंड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या मात्र 16 रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा कोरोना आंकड़े के अनुसार झारखंड में कोरोना के जो 16 एक्टिव केस हैं, उनमें से जमशेदपुर में 1, खूंटी में 4, रांची में 10 और लातेहार में 1 एक्टिव केस हैं जबकि अन्य 20 जिलों में कोरोना में एक भी एक्टिव कोरोना केस नहीं है। वहीं, 8 अप्रैल को मिले नए संक्रमितों में पूर्वी सिंहभूम, लातेहार और रांची ऐसे तीन जिले रहे जहां 1-1 की संख्या में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, बाकी के 21 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,588