Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : कर्बला चौक पर तीन युवकों की पिटाई के बाद बाइक में लगाई आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : कर्बला चौक पर तीन युवकों की पिटाई के बाद बाइक में लगाई आग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कर्बला चौक पर शनिवार की देर रात भीड़ ने जमकर बवाल किया। धार्मिक नारेबाजी का आरोप लगाकर तीन युवकों को जमकर पीटा गया। तीनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे, तो भीड़ ने उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। काफी देर तक हंगामा के बावजूद घटनास्थल पर पुलिस के नहीं पहुंचने से सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार (8 अप्रैल) की रात करीब 11.30 बजे एक स्कूटी और बाइक सवार पांच युवक चर्च रोड से कर्बला चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान धार्मिक नारेबाजी का आरोप लगा कर भीड़ ने पांचों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूटी पर सवार दो युवक किसी तरह से भीड़ के चंगुल से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन तीन युवक वहीं फंस गए। तीनों को भीड़ ने जमकर पीटा। किसी तरह वो भी गली कूचों से होकर अपनी जान बचाकर वहां से दौड़ कर भागे, लेकिन उनकी बाइक वहीं छूट गई, जिसे उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। राजधानी के माहौल को लगातार खराब करने की कोशिश की जा रही है यही वजह है कि रांची के सीनियर एसपी की तरफ से लगातार सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के आदेश दिए गए थे। रात में थानेदारों को गश्त करने की भी हिदायत एसपी ने दी थी। लेकिन कर्बला चौक जैसे संवेदनशील जगह पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोअर बाजार थानेदार संजय कुमार पर इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भीड़ काफी देर तक बवाल करती रही, उसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसकी वजह से भीड़ ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। अगर पांचों युवक मौके से भागने में कामयाब नहीं होते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,575