Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : वार्ड नंबर 18 बनेगा मॉडल वार्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : वार्ड नंबर 18 बनेगा मॉडल वार्ड
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरीतिलैया नगर परिषद के नगर प्रशासक विनीत कुमार ने बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। वहीं इस कार्य में जुड़े केएमएसडब्लूएम के कर्मियों से कार्य को व्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने केएमएसडब्लूएम के कर्मियों को सभी वार्डों में कचड़ा उठाव के लिए एक रुट चार्ट तैयार करने व समय निर्धारित करने के लिए कहा। वहीं इस दौरान वार्ड 18 की साफ-सफाई से प्रभावित होते हुए उन्होंने इसे मॉडल वार्ड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में वार्डवासियों के बेहतरी की हर व्यवस्था दी जाएगी। जिसमें सुचारू रूप से पानी व बिजली की व्यवस्था के साथ डोर टू डोर कचड़ा उठाव, नालियों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को सुधारने की बात कही। उन्होने कहा कि मेरा संकल्प है कि नगर परिषद क्षेत्र का सभी वार्ड मॉडल हो। अगर इस वार्ड में संकल्पित सभी कार्य सुचारू रूप से होते हैं तो बाकी सभी वार्डों को इसी प्रकार से मॉडल बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद अनुराग सिंह मुन्ना ने वार्ड 18 को मॉडल वार्ड चुने जाने पर नगर प्रशासक व वार्ड की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड को स्वच्छ रखने में वहां के नागरिकों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि वार्ड 18 को हर क्षेत्र में बाकी वार्डों से बेहतर बनाने का कार्य करने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी। मौके पर नगर प्रबंधक प्रशांत भारतीय मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,334