Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : आईजी असीम विक्रांत मिंज खुद ले रहे रामनवमी जुलूस की तैयारी का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : आईजी असीम विक्रांत मिंज खुद ले रहे रामनवमी जुलूस की तैयारी का जायजा
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग के रामनवमी जुलूस की चर्चा है। रामनवमी जुलूस को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के प्रावधान के अनुसार शाम 6 बजे तक जुलूस समाप्त करना है। इसके साथ ही जुलूस के दौरान डीजे और रिकॉर्डिंग गाना का उपयोग भी नहीं करना है। इस स्थिति में जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। रामनवमी जुलूस सौहार्द पूर्ण संपन्न हो जाए। इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बोकारो रेंज के आईजी असीम विक्रांत मिंज तैयारियों का जायजा लेने हजारीबाग पहुंचे और उच्च स्तरीय बैठक की। आईजी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसपी मनोज रतन चौथे, उपायुक्त नैंसी सहाय सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद आईजी असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है और गाइडलाइन के अनुरूप ही जुलूस निकाला जाएगा। बता दें कि हजारीबाग में रामनवमी जुलूस 48 घंटे तक सड़क पर आता है। जुलूस दशमी की रात 10 बजे से शुरू होता है, जो एकादशी के शाम समाप्त होता है। इस स्थिति में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप जुलूस समाप्त कराना बड़ी चुनौती होगा। वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण 2 सालों तक जुलूस नहीं निकला गया है। इस साल लोग जुलूस निकालने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन