Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : चाकू मारकर ओझा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : चाकू मारकर ओझा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, इटखोरी (चतरा)। थाना क्षेत्र के कल्याण पुर में सोमवार देर रात को एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर कर दी गई। शव को पड़ोस के सेरद गांव के खेत से बरामद किया गया है। गोपाल ठाकुर झाड़-फूंक यानी ओझागिरी का काम करते थे। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कल्याण पुर निवासी 45 वर्षीय गोपाल ठाकुर की रूप में हुई है। घटना की खबर पाकर उसकी पत्नी, मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, गोपाल ठाकुर सोमवार की रात शौच करने जाने की बात कह कर घर से निकले थे। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो स्वजन ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के पश्चात थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा पुलिस बल के साथ कल्याणपुर गांव पहुंचे। खोजबीन के दौरान पुलिस ने गोपाल ठाकुर का खून से लथपथ शव पड़ोस के सेरद गांव के खेत से बरामद माहौल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर गोपाल की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,810