टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बरियातु थाना क्षेत्र में आग की सूचना है। टैगोर हिल के पास स्थित एंथम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगी है। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में आग लगी है। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गयी है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर मौजूद है। दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।