Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फ़ानन में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टीएमएच के डॉक्टर ने बताया कि चंपई सोरेन को लू लगने से तबीयत खराब हुई है। इलाज चल रहा है और शीघ्र स्वस्थ्य हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि 42 डिग्री तापमान में मंत्री चंपई सोरेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ कोल्हान का भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को भी क्षेत्र भ्रमण कर जिलिंग्गोडा स्थित अपने आवास पहुंचे, तभी अचानक तबीयत गई। चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और पार्टी के नेता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। तबीयत खराब होने की वजह से मंत्री चंपई सोरेन सरहुल पर्व में शामिल नहीं हो सके है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण लू लगने से चंपई सोरेन बीमार हो गए हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और कुछ दिन आराम करेंगे तो शीघ्र स्वस्थ्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,441