टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले गए रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज वाइडीसी इंदरवा और दी तिलायंस क्लब के बीच गुमो झूमर मैदान में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में वाइ डीसी इंदरवा ने 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें चंदन सिंह ने 83 रन, मोहित सिंह ने 57 रन, बीरमल सिंह ने 51 रन और प्रीत सुशांग ने 50 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए तिलायंस के सनी तिवारी ने दो विकेट और विकास यादव ने एक विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी तिलायंस की टीम 30 ओवर में 225 रन पर ढेर हो गई। तिलायंस के कुंदन ने 50 रन, विकास यादव ने 34 रन और सौरभ ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए वाई डीसी के दीपक ने 4 विकेट और बीरमल तथा विजय दीनानाथ ने एक-एक विकेट चटकाए। बेहतर खेल के लिए चंदन सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। मैच अंपायर में ओमप्रकाश और धर्मेंद्र कौशिक तथा स्कोरर रोहित भारती थे। मौके पर केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे, सुमन कुमार, धीरज पांडे, रतन लाल पांडे, सोनू राय, उज्ज्वल पांडे, बिट्टू पांडे, धीरज कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।