टीम एबीएन, चतरा। पुलिस ने एक बार फिर ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्कर के पास से 374 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावाडीह टमोल निवासी भेखलाल साव पिता स्वर्गीय तुलसी साव के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ सहोर जंगली ईलाके से ग्राम हरहद मोड़ होते हुए ब्राउन सुगर तस्कर जाने वाला है। इस संबंध में एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हरहद मोड़ के पास ब्राउन सुगर तस्कर भेखलाल साव को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया।