झारखंड
झारखंड में कोरोना : रविवार को मिले 03 नये संक्रमित
ABN Bureau
•
04 Apr, 2022
•
2 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है। नए संक्रमितों की संख्या भी अब ना के बराबर है। रविवार, 3 अप्रैल को 4 हजार 341 सैंपल की जांच में तीन नए कोविड संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि इस दौरान राज्यभर में 09 कोविड संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। झारखंड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 38 रह गयी है। रविवार, 3 अप्रैल को सिर्फ रांची में तीन नया कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, राज्य के बाकी 23 जिलों में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। धनबाद, बोकारो, कोडरमा, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गढ़वा, चतरा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा, 23 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन