Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

माओवादी बंद : हाई अलर्ट पर झारखंड के सभी जिले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माओवादी बंद : हाई अलर्ट पर झारखंड के सभी जिले
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाकपा माओवादियों के 5 अप्रैल की बंद को लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भाकपा माओवादियों ने सीसी मेंबर अरूण कुमार भट्टाचार्जी के असम पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया है। माओवादियों की मांग है कि अरूण को राजनीतिक कैदी का दर्जा दिया जाएगा। माओवादियों के प्रवक्ता के द्वारा बंद के ऐलान के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सुरक्षाबलों के प्रतिष्ठान, नक्सली इलाके में पड़ने वाले केंद्रीय प्रतिष्ठान, रेलवे की सुरक्षा के लिए विशेष एहतियाती कदम उठाने के निर्देश पुलिस मुख्यालय ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,301