Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : पीएलएफआई का एरिया कमांडर करमा उरांव गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : पीएलएफआई का एरिया कमांडर करमा उरांव गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। तीन जिलों में आतंक और खौफ का नाम बन चुके पीएलएफआई का एरिया कमांडर करमा उरांव को नगड़ा जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची, खूंटी और गुमला में आंतक मचाने वाले इस नक्सली कमांडर के खिलाफ 44 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस 5 मोबाइल और पीएलएफआई का चंदा रसीद बरामद किया गया है। कुख्यात नक्सली करमा उरांव पिछले 18 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। इस दौरान कई जगहों पर उसने नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। करमा उरांव के खिलाफ कई थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या, लेवी वसूली समेत 44 मामले दर्ज हैं। जिसमें कर्रा थाना में 16, लापुंग थाना में 17 कामडारा थाना में 7, हटिया में एक और जरियागढ़ थाना में 3 मामले दर्ज है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के शीर्ष कमांडरों के नेतृत्व में एक दस्ता जरियागढ़ लापुंग थाना के समीप नगड़ा जंगल में भ्रमणशील है और किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान रमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में सीआरपीएफ 94 बटालियन के उप कमांडेट पीआर मिश्रा, एसडीपीओ तोरपा ओम प्रकाश तिवारी, खूंटी जिला बल, क्यूएटी, सीआरपीएफ94 बटालियन और झारखंड जगुआर के साथ संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के क्रम में नगड़ा जंगल से पीएलएफआई एरिया कमांडर करमा उरांव गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन