टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बेड़ो मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार में आज अहले सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी। साप्ताहिक बाजार में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। मांडर थाना क्षेत्र के टांगर बसली के समीप दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया।