Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी पीआईबी के एडीजी को विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी पीआईबी के एडीजी को विदाई
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पीआईबी यानी पत्र सूचना कार्यालय के एडीजी अरिमर्दन सिंह का आज रांची के प्रेस क्लब परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रांची प्रेस क्लब में आयोजित इस समारोह में राज्य भर से आये पत्रकार प्रतिनिधियों ने भाग लिया और श्री सिंह को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उनके यहां पदस्थापित होने के बाद पीआईबी की गतिविधियों में हुई बढ़ोत्तरी और उससे राज्य भर के पत्रकारों को हुए लाभ के लिए भी उनकी भूमिका की तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि पहली बार यह महसूस किया जा सका कि पत्र सूचना कार्यालय की सक्रियता पत्रकारों और समाचार पत्रों के लिए कितनी कारगर और फायदेमंद हो सकती है। खास तौर पर कोरोना काल में निरंतर उनकी अगुवाई में इस पीआईबी कार्यालय ने जो काम किया, उसका महत्व सिर्फ पत्रकार ही समझ सकते हैं। अपने पूर्व अनुभव के आधार पर श्री सिंह ने अखबार प्रकाशन के समय को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मौके पर खुद श्री सिंह ने अपनी सामान्य जीवनशैली के आधार पर पत्रकारों के बीच अपने अनुभव भी बांटे। उन्होंने कहा कि रांची से पहले अपने लखनऊ के कार्यकाल के दौरान भी वह इसी तरह सहज उपलब्ध रहे। इस आचरण का उन्हें निजी जीवन में लाभ भी मिला है। निरर्थक अफसर होने का रौब झाड़ने से कुछ भी हासिल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यहां पदस्थापित होने के बाद ही कोरोना महामारी की वजह से पीआईबी कार्यालय की जिम्मेदारियां बहुत अधिक बढ़ गयी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ मिलकर हर स्तर पर प्रयास किया और पत्रकारों और अखबारों को इसका लाभ मिलने की वजह से वह इस प्रयास से संतुष्ट हैं। इस मौके पर श्री सिंह का शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,005