Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धुर्वा डैम : डूबने से दो युवकों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धुर्वा डैम : डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। रविवार दोपहर पुलिस को सिर्फ एक युवक की डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन जब एनडीआरएफ की टीम और रांची पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश करने लगी तो डैम के अंदर से दो शव बरामद किए गए। दोनों मृतकों की पहचान सुफियान और अमन के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक नहाने के क्रम में धुर्वा डैम में डूब गए। एनडीआरएफ की टीम ने दोनों मृतकों को डैम से बाहर निकाल लिया है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,506