Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में लगा वैदिक हवन सह चेतना शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में लगा वैदिक हवन सह चेतना शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्रांगण में वैदिक हवन सह चेतना शिविर आयोजित की गई, जिसमें झारखंड प्रक्षेत्र एफ के लगभग 150 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया। डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के प्रधान पद्मभूषण से सम्मानित आर्य रत्न पूनम सूरी की प्रेरणा से इस सामूहिक हवन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य यजमान आर्य समाज के प्रतिनिधि एसएल गुप्ता तथा मुख्य पुरोहित संस्कृत शिक्षक रहें। हवन और यज्ञ प्रार्थना के उपरांत प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विभिन्न डीएवी विद्यालयों से पधारे प्राचार्य और शिक्षकगण का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने डीएवी प्रबंधन समिति के प्रधान आर्य रत्न पद्मश्री डॉ पूनम सूरी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल्स - 1 के निदेशक डॉ जेपी शूर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण आर्य समाज की गतिविधियां कुछ रुक सी गईं थीं। डीएवी संस्था की सक्रिय भागीदारी से उसे नई ऊर्जा मिल सकती हैं। हमारी सक्रिय भागीदारी केवल मात्र अध्यापक समाज तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हम अपनी संस्कृति के उज्ज्वल पक्ष से विद्यार्थियों को भी परिचित करवाएंगे एवं इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करेंगे जिनसे विद्यार्थियों का चारित्रिक विकास हो। डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी विद्यालयों में सामूहिक हवन के आयोजन की प्रथा पुरानी है। कोराेना के कारण विद्यालय बंद हो जाने के कारण इस गतिविधि में रुकावट आ गई थी, जो कि एक बार फिर डीएवी प्रबंधन समिति, नई दिल्ली की प्रेरणा से रफ्तार पकड़ रही है। हम सब को डीएवी का सिपाही बन कर अपनी संस्कृति की उन्नति में भागीदारी निभानी है। विद्यालय के प्रबंधक वीके पांडे ने हवन के वैज्ञानिक महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि हवन से वातावरण की शुद्धि होती है एवं वातावरण संक्रमण मुक्त होता है अतः नियमित रूप से हवन शुभ फल प्रदान करता है। आर्य समाज, झारखंड के प्रतिनिधि गुप्ता जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि हवन सभी को बल, विद्या, बुद्धि प्रदान करने वाला साबित हो। तत्पश्चात विद्यालय की संगीत मंडली ने सुखी बसे संसार सब तथा अब सौंप दिया इस जीवन का भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के नन्हें - मुन्ने विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद जीवन के अंतिम दिनों की झलकियां एक लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ तथा वैदिक जयघोष के साथ हुआ। मौके पर झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा जी ने भी उपस्थित होकर हवन में भाग लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,305