Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हर रविवार को मोरबादी में स्वामी मुक्तरथ देंगे निःशुल्क योग टिप्स, आज से हो गयी शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हर रविवार को मोरबादी में स्वामी मुक्तरथ देंगे निःशुल्क योग टिप्स, आज से हो गयी शुरुआत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज से संकल्प वाटिका मोराबादी में स्वामी मुक्तरथ के साथ योग विशेषज्ञ विभिन्न प्रकार की समस्याओं/बीमारियों/मानसिक बीमारियों में दे रहे हैं योग के टिप्स। अब प्रत्येक रविवार को प्रातः 6 से 7 बजे तक मॉर्निंग वाकर्स को निःशुल्क रूप से योग की जानकारी मिलेगी और योग द्वारा रोग निवारण की विधि को बतलाया जाएगा। स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि भारत में यदि संकल्प के साथ एक वर्ष तक लोग योग को सही तरीके से करें तो हृदय रोग, मधुमेह तथा डिप्रेसन के रोगियों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से घट जायेगी। आसन शरीर को निरोग रखता है, प्राणायाम दिल और दिमाग दोनों को तनावमुक्त करता है और शक्तिशाली बनाता है तथा ध्यान व्यक्ति को संतुलित और सात्विक बनाता है। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के योग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मनीष कुमार और योग शिक्षक मनीष कुमार से बहुत से लोगों ने योग की बारीकियों को सीखा। आज के कार्यक्रम में दमा रोग को दूर भगाने वाले 76 वर्षीय जगदीश सिंह हठयोग की क्रियाओं को करके लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन