Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साइबर ठगी : अब व्हाट्सएप चलाने वाले भी रहें सावधान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साइबर ठगी : अब व्हाट्सएप चलाने वाले भी रहें सावधान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में साइबर अपराधी किसी न किसी माध्यम से ठगी की वारदातों को लगातार अंजाम देते रहते हैं अब व्हाट्सएप ऐप भी साइबर अपराधियों के लिए ठगी का एक जरिया बन चुका है। एक प्रोफाइल फोटो लगा और व्हाट्सएप हैक कर पैसों की ठगी तो की ही जा रही है साथ ही व्हाट्सएप के जरिए ब्लैकमेलिंग भी की जा रही है। ऐसे में अगर आप साइबर अपराधियों से सुरक्षित रहना है चाहते हैं तो सावधान हो जाइए। इंस्टेंट मैसेजिंग एप यानी व्हाट्सएप ने पिछले 6 सालों के भीतर मैसेजिंग कि दुनिया में एक अलग मुकाम बनाया है। आज करोड़ों लोग व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। मगर अब यही एप साइबर क्रिमिनल्स के लिए ठगी का नया औजार बन गया है। आये दिन व्हाट्सएप पर ठगी के मामले थाने में रिपोर्ट हो रहे हैं। बड़े अधिकारियों के नाम पर उनके जूनियर से ठगी तो कभी सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर ठगी की घटनाएं राजधानी में भी सामने आ रही है। साइबर अपराधी इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं। वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं ताकि वे किसी न किसी से ठगी कर सके। व्हाट्सएप के जरिए ठगी का जो ट्रेंड नजर आ रहा है उसमें पहला ट्रेंड यह है कि कई बार आपके व्हाट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगा कर, साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ पैसे की जरूरत है। क्योंकि वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है चुकी प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,932