Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : लॉ यूनिवर्सिटी की ऋषिका कौशिक ने जीते छह गोल्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : लॉ यूनिवर्सिटी की ऋषिका कौशिक ने जीते छह गोल्ड
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके स्थित लॉ यूनिवर्सिटी में शनिवार को तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मौके पर पीजीडी, एलएलएम और बीएएलएलबी कोर्स के पिछले 3 साल के बैच के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दिया गया। सबसे अधिक छह गोल्ड पर ऋषिका कौशिक ने कब्जा जमाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत, राज्यपाल रमेश बैस और झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ। रवि रंजन ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह कांके स्थित विवि परिसर में आॅफलाइन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सह विवि के चांसलर डॉ। रवि रंजन ने किया। इस दौरान अतिथियों ने 60 गोल्ड मेडल बांटे। स्नातकोत्तर सत्र 2018-19, 2019-20 व 2020-21 एवं स्नातक सत्र 2014-19, 2015-20 व 2016-21 के विद्यार्थियों को 447 डिग्री बांटी गईं। इनमें 13 पीएचडी शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,198