टीम एबीएन, चतरा। अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 5 किलो 166 ग्राम गिला अफीम के खेप के साथ बिहार के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त हीरो होंडा बाइक व 250 रुपया नकद बरामद किया है। एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के लुटूदाग गांव से कोल्हैया के तरफ अफीम तस्कर अफीम लेकर जाने वाला है। एसडीपीओ द्वारा राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम कोल्हैया बगहा मोड़ के पास छापामारी कर अफीम तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धनगई थाना क्षेत्र के तिलेटांड़ (बिहार) निवासी बुधन कुमार पिता हुलास सिंह और ब्रह्मदेव कुमार पिता स्वर्गीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई है।