टीम एबीएन, दुमका। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरुवा गांव में पुलिस ने एक मकान में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देसी पिस्टल के साथ बंदूक बनाने वाली मशीन बरामद हुई है। हथियारों के साथ फैक्ट्री में काम कर रहे 6 मजदूरों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार से लोगों से पूछताछ कर पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में है। पुलिस को रवि कुमार की तलाश है जिसने कुछ दिन पहले ही यहां मकान बनाकर कारोबार शुरू किया था।