Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : गर्मी बढ़ते ही बाजार में बढ़ी कूलर, एसी की डिमांड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : गर्मी बढ़ते ही बाजार में बढ़ी कूलर, एसी की डिमांड
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई त्रस्त है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण हर कोई परेशान है। हालत यह है कि सुबह नौ बजते ही लोग धूप से बचने की कोशिश में लग जाते हैं।।मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में सबसे ज्यादा गर्मी 31 मार्च को डालटनगंज में दर्ज किया गया जहां का उच्च तापमान 42.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। राजधानी रांची में भी गर्मी लोगों को झुलसा रही है। यहां का अधिकतम तापमान 38.0 रहा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। झारखंड में गर्मी के कारण हर कोई परेशान है। ऐसे में रांची के बाजार में एसी, कूलर जैसी चीजों की डिमांड में काफी वृद्धि हुई है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के अंदर रांची के बाजारों में करीब दो हजार एसी, कूलर की बिक्री हुई है। मार्च महीने में रांची में पड़ रही भीषण गर्मी पर स्थानीय अनुरंजन कुमार बताते हैं कि ऐसी गर्मी रांची में नहीं देखी थी। अभी तो मई जून का आना बाकी है। बेतहाशा गर्मी से लोग जहां परेशान हैं वहीं कूलर बेचने वाले दुकानदार खुश हैं। स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार की माने तो पिछले सीजन में कोरोना के भय के कारण काफी मंदी था। लेकिन इस बार जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उससे लगता है कमाई अच्छी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम में गर्म हवा चलने की वजह से झारखंड के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कई जिलों में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को बचकर रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,616