Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 139
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ठेले पर रखी स्कूटी-गैस सिलिंडर पर पुष्पांजलि कर कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ठेले पर रखी स्कूटी-गैस सिलिंडर पर पुष्पांजलि कर कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। घरेलू गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही झारखंड कांग्रेस के नेता राजभवन के सामने धरना पर बैठ गए हैं। ठेले पर स्कूटी और गैस सिलिंडर पर पुष्पांजलि कर रहे कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने महंगाई मुक्त भारत बनाने का आह्वान करते हुए मोदी सरकार को फेल बताया है। अविनाश पांडे भी कार्यक्रम में हुए शामिल : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि महंगाई रोकने में केंद्र की मोदी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता बेहाल है। अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन