टीम एबीएन, रांची। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 की शुरुआत आईएएस ऑफिसर्स क्लब में योग, ध्यान एवं संकीर्तन के साथ किया गया। इस दौरान कई लोगों ने स्वामी मुक्तरथ जी के साथ योगासन किये। बताते चलें कि मुक्तरथ योग फाउंडेशन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहा है। फाउंडेशन के अगुआ स्वामी मुक्तरथ जी विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं, संगठनों समेत प्रस्तावित जगहों पर निःशुल्क योग शिविर लगाते रहते हैं, ताकि सभी लोगों का इसका लाभ मिल सके। इसी के तहत आज भी मोरबादी के संकल्प वाटिका, आईएएस ऑफिसर्स क्लब समेत कई जगहों पर योगाभ्यास करवाया गया।