टीम एबीएन, रांची। विक्रम संवत 2079 (02 अप्रैल 2022) को सत्यानन्द योग मिशन और मुक्तरथ योग फाउन्डेशन के तत्त्वावधान में संकल्प वाटिका, मोराबादी में प्रातः 6 बजे योग, ध्यान और संकीर्तन के साथ विक्रम संवत 2079 भारतीय नववर्ष को धूमधाम से मनाया गया। प्रातः भ्रमणशील व्यक्ति और मिशन के अधिकारी, योग शिक्षक व अनुयायियों ने हर्षोल्लास के साथ कीर्तन किया। कार्यक्रम में आचार्य मुक्तरथ, प्रोफेसर मनीष कुमार, वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर मुरलीधर, योग शिक्षक मनीष कुमार, शशिकांत, रजनीश, अवनीश, सुमित समेत कई लोग उपस्थित थे।