Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

6 से 14 अप्रैल तक पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनायेंगे भाजपाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
6 से 14 अप्रैल तक पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनायेंगे भाजपाई
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस मनाएंगे। प्रकाश ने कहा कि आज पार्टी अपने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्पों को जनभागीदारी के साथ पूरा कर रही है। आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नही बल्कि सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी पार्टी है। प्रकाश ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को कार्यकतार्ओं द्वारा शोभायात्रा, प्रभातफेरी और घरों पर पार्टी का झंडा लगाने जैसे कार्यक्रम होंगे। कहा कि मंडल, जिला एवम प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सांसद, विधायक जनप्रतिनिधिगण 10 बजे प्रात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुनेंगे। प्रकाश ने कहा कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी के सभी 543 मंडलों में कार्यकर्ता सेवा कार्यों का व्यापक अभियान चलाएंगे। जिसमे तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिय स्वास्थ्य शिविर, पोषण अभियान, व्यापक टीकाकरण अभियान जैसे कार्य शामिल हैं। प्रकाश ने कहा कि 14 अप्रैल भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों के कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कहा कि इसके अलावा इस अवसर पर बस्तियों में जाकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करना। बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर संगोष्टी आयोजित करना, मोदी सरकार द्वारा बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रुप मे विकसित किये जाने जैसी बातों की चर्चा करना कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,828