Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नगर महामंत्री हरि पंडित के आवास पर भाजपाइयों ने बनायी स्थापना दिवस की रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नगर महामंत्री हरि पंडित के आवास पर भाजपाइयों ने बनायी स्थापना दिवस की रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा झुमरी तिलैया आज दिनांक 31 मार्च को भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष किशोर पण्डित के अध्यक्षता में नगर महामंत्री हरि पण्डित के निजी आवास पर स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर आगामी दिनांक 06-अप्रैल 2022 को होनेवाले प्रभात फेरी की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया गया! जिसका संचालन नगर महामंत्री हरि पण्डित एवं विनय शांडिल्य के द्धारा सम्पन्न किया गया! वहीं मौके पर मुख्य रूप से मौजूद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र सिंह, ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी का कार्य सम्पन्न करते हुए प्रधानमंत्री के द्धारा संबोधन के कार्यक्रम 10 बजे से एलइडी टीवी के माध्यम से सुना व देखा जायेगा। वहीं पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हर्षधर, नगर मंत्री विजय यादव नगर मिडिया प्रभारी संजीत कुमार कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय पंडित प्रभाकर पाण्डेय एके सिंह, दामोदर सिंह प्रकाश मोदी आदि लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन