Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : थाली पीटकर कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : थाली पीटकर कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पेट्रोल डीजल के दाम में रोजाना वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में जिसमें कांग्रेसी नेताओं ने थाली और ढोल नगाड़ा पीटकर लोगों को जागरूक किया। मार्च के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए महंगाई कम करने की मांग की। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र के पिछले 8 साल के शासनकाल में कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस इसके खिलाफ अभियान चला रही है। नेताओं ने कहा देश को महंगाई मुक्त बनाने के लिए देशभर में थाली और नगाड़ा पीटो अभियान चलाया जा रहा है। ताकि कुंभकरण की नींद में सोई केंद्र सरकार को जगाया जा सके। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आक्रोश मार्च से बड़े नेताओं और महिलाओं के गायब रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एक-एक हजार के बराबर है। जो लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं, वो भी कांग्रेस के ही कार्यकर्ता हैं। इसलिए लोगों की संख्या नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,389