Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोरोना मुक्ति की ओर झारखंड, 24 घंटे में मिले मात्र 6 मरीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना मुक्ति की ओर झारखंड, 24 घंटे में मिले मात्र 6 मरीज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं। नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। बुधवार, 30 मार्च को 16 हजार 24 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 06 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान राज्यभर में 13 कोविड संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। झारखंड में अब एक्टिव कोरोना केस की संख्या 57 रह गयी है। बुधवार, 30 मार्च को राज्य के 3 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 21 जिलों में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। नए संक्रमितों में पूर्वी सिंहभूम से 03, बोकारो से 02 और कोडरमा से 01 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, रांची, जामताड़ा, वेस्ट सिंहभूम, दुमका, गढ़वा, चतरा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा ऐसे 21 जिले हैं जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बुधवार, 30 मार्च को राज्य में कुल 13 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जिसमें, रांची, जमशेदपुर और वेस्ट सिंहभूम में 02-02, जामताड़ा और खूंटी में 03-03 और कोडरमा में 01 कोरोना संक्रमित के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 57 पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी झारखंड कोरोना अपडेट के अनुसार राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.00% बना हुआ है। वहीं, 7 डेज डबलिंग रेट 45895.98 दिनों का हो गया है। राज्य का रिकवरी रेट 98.76% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,646