Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कई जिलों में हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कई जिलों में हीट वेव, येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में लू चलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 30 मार्च से हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने लोगों को हीट वेव चलने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। डाल्टनगंज में तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले दो-तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम में गर्म हवा चलने की वजह से झारखंड के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कई जगहों पर लू चली। 31 मार्च को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले में कई जगहों पर लू चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार झारखंड में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान में वृद्धि की संभावना है। उसके बाद अगले 3 दिन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान उच्चतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में अन्य जिलों में तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 37.2, जमशेदपुर में 40.5, डाल्टनगंज में 41.2, बोकारो 38.1, चाईबासा में 39.4, देवघर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 19.7, जमशेदपुर में 20.0, डाल्टनगंज 21.3, बोकारो में 20.1, चाईबासा में 21.6 और देवघर में 22.5 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,054