Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सभी समुदाय मिलजुल कर व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें त्योहार : एसडीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सभी समुदाय मिलजुल कर व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें त्योहार : एसडीएम
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। राम नवमी पर्व के मद्देनजर जिला में विधि व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से बिरसा सांस्कृति भवन में अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से त्यौहार के दौरान जिला में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर त्यौहार मनाने, शांति व्यवस्था बनाएं रखने आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विगत त्यौहारों होली एवं शब-ए-बारात के दौरान सभी समुदाय द्वारा आपसी भाईचारे एवं श्रद्धा का अच्छा उदाहरण पेश किया गया। उन्होंने कहा सरहुल एवं राम नवमी पर्व के दौरान जिला में विधि व्यवस्था बनाएं रखने हेतु जिला प्रशासन को सहयोग करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलावासियों को सरहुल एवं राम नवमी पर्व को श्रद्धा एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार प्रत्येक समाज द्वारा श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं बिना। कोडरमा जिला का इतिहास रहा है आपसी भाईचारे एवं सम्मान के साथ पर्व मनाना, उसे बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को ही जुलूस/प्रोसेशन निकालने की अनुमति रहेगी। साथ ही किसी प्रकार का जुलूस/प्रोसेशन निकालने हेतु रुट चार्ट तय कर अनुमति लेना होगा। असामाजिक तत्वों एवं मनचले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस/प्रोसेशन के दौरान सभी अखाड़ों के वॉलिंटियर पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। सभी मानकों का पालन कर जुलूस/प्रोसेशन को सही ढंग से संचालन पर अखाड़ा समितियों को सम्मानित किया जायेगा। एसडीएम श्री कुमार ने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक पोस्ट शेयर न करें। यदि इस प्रकार की अफवाहे आपकी जानकारी में आती है, तो तुरंत इसकी सूचना जिला एवं पुलिस प्रशासन को दें। ताकि इस पर रोक लगाया जा सके। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह या समस्या उत्पन्न होने पर तुंरत नियंत्रण कक्ष पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा की राम नवमी व सरहुल के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस/प्रोसेशन के दौरान सड़क जाम नहीं करेंगे। पीसीआर वाहनों में मेडिकल किट रखने की बात कही गयी। साथ ही जुलूस मिलन एवं रामनवमी स्टेज कहीं नहीं बनाया जायेगा। त्योहार के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता का उचित व्यवस्था किया जायेगा। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कोरोना महामारी अभी तक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। इसके मद्देनजर कोरोना गाइडलाईन का भी अक्षरशः पालन करें एवं लोगों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, डीएसपी कोडरमा, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, जितेंद्र कुमार जैसल नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा, विनित नगर प्रशासक नगर परिषद् झुमरी तिलैया, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा संजय यादव, अंचल अधिकारी मरकच्चो राम सुमन प्रसाद, अंचल अधिकारी कोडरमा अनिल कुमार, अंचल अधिकारी चंदवारा श्री राम रतण वर्णवाल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, विनित अग्निहोत्री, सभी थाना प्रभारी सहित शांति समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन