टीम एबीएन, रांची। आरयू के विद्यार्थियों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सोमवार को विद्यार्थियों ने सेमेस्टर फॉर्म भरने के लिए लेट फाइन के विरोध में जमकर हंगामा किया था। वहीं, मंगलवार को उन्हीं विद्यार्थियों ने गोस्सनर कॉलेज के गेट को घंटों जाम कर दिया गया।
लेट फाइन को लेकर रांची यूनिर्सिटी से जुड़े छात्रों का हंगामा कम होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने गोस्सनर कॉलेज में जमकर हंगामा किया है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट को घंटों बंद रखा। जानकारी के अनुसार 150 से अधिक विद्यार्थी हैं जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है। इन विद्यार्थियों से लेट फाइन के नाम पर 3000 रुपए की मांग की जा रही है। इससे पहले सोमवार को भी विद्यार्थियों ने रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जमकर हंगामा किया था।छात्रों ने सोमवार को भी जमकर हंगामा किया था। उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर विश्वविद्यालय के खिलाफ घंटों नारेबाजी की थी। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार के अलावा कई पदाधिकारी प्रशासनिक भवन में ही फंस गए थे। विद्यार्थी कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि फीस को लेकर अनियमितता है। विद्यार्थियों से लेट फाइन के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही है। मामले को लेकर विद्यार्थियों ने कहा है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। मामले को लेकर लगातार विश्वविद्यालय के प्रबंधक से भी गुहार लगाई जा रही है। लेकिन ना तो कॉलेज प्रबंधन और ना ही विश्वविद्यालय प्रबंधन इस ओर ध्यान दे रहा है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ भी जोरदार आंदोलन किया था, लेकिन उस आंदोलन का असर ना होता देख विद्यार्थी कॉलेज परिसर पर मंगलवार को जमकर हंगामा किया है। विद्यार्थियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।