Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खनिज संपदा लूट से जुड़ा है साहिबगंज जहाज हादसा, सीबीआई जांच हो : बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खनिज संपदा लूट से जुड़ा है साहिबगंज जहाज हादसा, सीबीआई जांच हो : बाबूलाल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 24 मार्च को साहिबगंज से बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट पर जाने के दौरान LCT मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो गया था। इसे लेकर झारखंड की राजनीति गर्म होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गुर्गे साहिबगंज में जहाज चलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर साहिबगंज से मनिहारी के बीच जहाज का परिचालन हो रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में राज्य के संसाधनों को दूसरे राज्य में भेजा जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल पहले जो टेंडर साहिबगंज घाट के लिए हुआ था उसमें मुख्यमंत्री के गुर्गों ने नीलामी ले ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिबगंज से न सिर्फ टेंडर से ज्यादा जहाजों का परिचालन हो रहा है बल्कि नियम की अवहेलना कर 24 घंटे जहाज चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बालू, गिट्टी, कोयला और अन्य प्राकृतिक संसाधन दूसरे राज्य भेजे जा सके। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रात के समय में कैसे जहाज चलाया जा रहा था इसकी जांच जरूरी है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपर समाहर्ता रैंक के चार सदस्यीय टीम से पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। वहीं दूसरी ओर वहां के डीसी खुद मामले की लीपापोती में लगे हैं, ऐसे में कनीय अधिकारी कैसे मामले की जांच कर पाएंगे यह बड़ा सवाल है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए और साहिबगंज के डीसी को ससपेंड करना चाहिए।
विज्ञापन