Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित शालीमार बाजार में कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार मछली बाजार के पास खड़ी थी। रविवार के दिन शालीमार मार्केट में मछली खरीदने को लेकर काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में आग लगने की इस घटना से भगदड़ मच गया। बाद में कार मालिक के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन