Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
सतबरवा पलामू। शादी के दूसरे दिन ही एक दूल्हा ने घर से कुछ दूर जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। लोग इस घटना में हतप्रभ थे। समाचार के अनुसार शादी कर घर आये 27 वर्षीय पिंटु गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की रात्रि की है। बताया जाता है कि सतबरवा निवासी सुरेश साहू का बड़ा पुत्र पिंटू गुप्ता की शादी गत मंगलवार को हुई थी। बुधवार को चौठारी पूजा की रश्म पूरी हुई थी। चौठारी के दुसरे दिन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सुबह टहलने के क्रम में सतबरवा थाना के पीछे करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर महुआ के पेड़ से लटकता हुआ एक शव को देखा। यह खबर आग की तरह पूरे सतबरवा में फैल गई। लोग शव को देखने घटनास्थल पर पहुंचने लगे जहां सतबरवा निवासी पिंटू गुप्ता के रूप में शव की पहचान की गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सतबरवा थाना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही सतबरवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेमोरियल मेडिकल एंड कॉलेज मेदिनीनगर भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द मामले की खुलासा हो जाएगी। ऐसे उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्म हत्या हो सकता है। इधर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,088