Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टीपीसी सब जोनल कमांडर रवि जी हथियार के साथ गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टीपीसी सब जोनल कमांडर रवि जी हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर रवि जी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान इसकी निशानदेही पर पुलिस ने नक्सली कैंप व मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही आईईडी बम बनाने के सामान समेत अन्य औजार जब्त किया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुन्दा थाना क्षेत्र के जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के शीर्ष कमांडरों द्वारा चतरा जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर लेवी वसूलने की योजना के लिए बैठक की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। इसमें कुन्दा थाना एवं थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों को शामिल किया गया था। छापामारी टीम के द्वारा अन्नगढ़ा जंगल में सावधानी से कार्रवाई की गयी। इस दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर रवि जी उर्फ रोहित उर्फ नहू भुईयां उर्फ संतोष भुईयां (45 वर्ष) लोडेड कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अन्नगड़ा जंगल में टीपीसी कैम्प को धवस्त किया गया। यहां से एक अन्य कारबाइन, गोलियां तथा भारी मात्रा में आईईडी बम बनाने का सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही यहां संचालित मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए बड़ी मात्रा में बैरल बन्दूक बनाने वाली मशीन तथा अन्य औजार जब्त किया गया। छापामारी टीम में ये थे शामिल : छापामारी टीम में एसडीपीओ अशोक रविदास, कुन्दा के थाना प्रभारी परमानन्द मेहरा, लावालौंग के थाना प्रभारी विवेक कुमार, नितेश कुमार दूबे, थाना के सशस्त्र बल के जवान, सैट मांझीपाड़ के सशस्त्र बल के जवान एवं आईआरबी सैट-152 लावालौंग सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
विज्ञापन