टीम एबीएन, हजारीबाग। बिजली विभाग ने बरकट्ठा के अनेक गांवों में बिजली बकाया के नाम पर कनेक्शन काट दिया है जिससे परीक्षा लिख रहे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। एक तो अचानक गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी ओर, बिजली विभाग बिना चेतावनी दिए अचानक कनेक्शन काट रहा है।
इसीको लेकर आज कुमकुम देवी उपायुक्त नैंसी सहाय से मिली। उन्होंने परीक्षा और गर्मी का ध्यान रखते हुए बिजली कनेक्शन बहाल करते हुए गांवों में कैम्प लगाकर बिजली बिल वसूली करने का अनुरोध किया।
उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अविलंब बिजली बहाल करने का भरोसा दिया है।