टीम एबीएन, लोहरदगा। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 57 दिव्यांगों को विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यूडीआईडी) जारी किया गया। वहीं 298 दिव्यांगजनों ने अपने पुराने दिव्यांगता पत्र को विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र में परिवर्तित कराने के लिए आवेदन जमा किये।
24 मार्च को सेन्हा प्रखंड कार्यालय में लगेगा शिविर : विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए अगला शिविर कल दिनांक 24.03.2022 को सेन्हा प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा।