टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज राष्ट्रीय शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा समेत शिक्षकों और बच्चों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ने कहा कि देश भक्ति हर देशवासी के मन में होनी चाहिए और समय पड़े तो देश के लिए कुर्बानी देने में कोई हिचक नहीं रहनी चाहिए। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए जिस प्रकार से फांसी के फंदे को चूम लिया वह यह दिखलाता है कि कुर्बानी कभी बेकार नहीं जाती। मौके पर प्राचार्य के अलावा छात्र-छात्राएं वरीय शिक्षक पशुपति नाथ झा, डॉ एन के पांडेय, विश्वनाथ चक्रवर्ती समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू, रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।