Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कालाबाजारी में नाम उछलने के बाद दवा कारोबारी ने की आत्महत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कालाबाजारी में नाम उछलने के बाद दवा कारोबारी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। दवा कारोबारी राकेश रंजन ने आत्महत्या कर ली है। आज सुबह अपने ही अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से कूदकर राकेश रंजन ने जान दे दी। कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्सन की कालाबाजारी मामले में उन पर जांच चल रही थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। रांची के अरगोड़ा चौक स्थित हेल्थ प्वाइंट के मालिक राकेश रंजन अरगोड़ा इलाके के ही मंगलम अपार्टमेंट में रहा करते थे। रविवार की सुबह अचानक राकेश तीसरे माले से कूद गए। नीचे गिरते ही मौके पर ही राकेश की मौत हो गई। आनन-फानन में मामले की जानकारी अरगोड़ा पुलिस को दी गई। अरगोड़ा पुलिस की टीम पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। परिवार वालों से भी पूछताछ की गई है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जिसके कारण राकेश ने सुबह-सुबह अपनी जान दे दी। कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्सन की कालाबाजारी मामले को लेकर राकेश रंजन का भी नाम सामने आया था। मुख्य आरोपी राजीव सिंह के साथ-साथ राकेश रंजन के घर पर भी सीआईडी की टीम ने छापेमारी की थी।
विज्ञापन