Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डीवाईएफआई रायडीह यूनिट के सम्मेलन में अध्यक्ष धनेश्वर व मंटू बने सचिव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डीवाईएफआई रायडीह यूनिट के सम्मेलन में अध्यक्ष धनेश्वर व मंटू बने सचिव
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का यूनिट कमिटी का गठन का काम लगातार चल रहा है। इसी क्रम में डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत रायडीह में यूनिट सम्मेलन सम्मेलन संपन्न हुआ। डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने सम्मेलन की शुरूआत संगठन का झंडा फहराकर किया। जहां उपस्थित लोगों ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। जहां शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, डीवाईएफआई जिन्दाबाद, सबको शिक्षा सबको काम देना होगा आदि नारे लगाए गए। उप मुखिया राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन का उदघाटन करते हुए डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से ग्यारह सदस्यीय यूनिट कमिटी का गठन किया गया। जिसमें धनेश्वर यादव अध्यक्ष, मंटु यादव सचिव, दिनेश यादव उपाध्यक्ष, भोला यादव संयुक्त सचिव, रोहित सोनी कोषाध्यक्ष के अलावा सचिन यादव, पंकज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक यादव आदि कमिटी का सदस्य चूने गए। 23 मार्च को जिला सम्मेलन के लिए यूनिट कमिटी के सभी सदस्य प्रतिनिधि के रूप में चूने गए। सम्मेलन में समापन भाषण करते हुए डीवाईएफआई के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि भाजपानीत मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज बेरोजगारों की फौज खड़ा हो गई है। केन्द्र सरकार के अन्तर्गत 8 लाख पद खाली है, लेकिन उसे भरा नहीं जा रहा है। वहीं राज्य में भी युवा हेमन्त सरकार से हताश है, यहां भी सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है, लोगों को नौकरी नहीं दिया जा रहा है। राज्य में भाषा विवाद के नाम पर युवाओं को विभाजित किया जा रहा है। दूसरी तरफ हिन्दुत्ववादी ताकतों के द्वारा काश्मीर फाइल्स फिल्म के माध्यम से देश में नफरती माहौल बनाया जा रहा है, युवाओं को विभाजित किया जा रहा है। इस पर युवाओं को सजग रहना होगा और देश में गंगा यमुना तहजीब बनाये रखने के लिए भगत सिंह, अशफाकउल्ला के रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक ताकतों से देश को बचाना होगा। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व छात्र नेता मुकेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन