टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चौपारण थाना अंतर्गत सिंघरावां में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम काट कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि आज बैंक बंद है और कंपनी के द्वारा एटीएम में बड़ी राशि डालने की बात भी कही जा रही है। अब प्रशासन कंपनी से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है कि कितना पैसा एटीएम में डाला गया है। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके।