रांची। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के आप्त सचिव कुमार मनीष का कोविड से निधन हो गया है। वे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। मनीष पहले सरयू राय के पीएस रह चुके थे। बाद में जब हाजी हुसैन अंसारी मंत्री बने, तो उनके पीएस बने। अंसारी के निधन के पश्चात उनके पुत्र हफीजुल अंसारी मंत्री बनाये गये तो उनके पीएस मनीष ही बनाये गये। मनीष मूल रूप से लोहरदगा के निवासी थे और रांची में कुसई कॉलोनी के सामने एक अपार्टमेंट में रहते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गये हैं। विधायक सरयू राय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर लिखा, “मेरा पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया। कर्मठता, प्रतिभा, शिष्टता, कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में। इस बीच कई गुजरे, आंखें नम हुई, मन उदास हुआ, पर मनीष की विदाई ने रूला दिया। विचलित कर दिया। यह उम्मीद नहीं थी।