Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : नक्सलियों के 805 से ज्यादा जिंदा कारतूस पुलिस ने किया जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : नक्सलियों के 805 से ज्यादा जिंदा कारतूस पुलिस ने किया जब्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार। जिला में छापेमारी के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ के निकट नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखी गई भारी संख्या में कारतूस और एक बंदूक बरामद किया है। पुलिस को ये सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी से मिली है। दरअसल, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के द्वारा बूढ़ा पहाड़ के निकट स्थित तनआई जंगल में बड़े पैमाने पर गोली और अन्य हथियार छुपा कर रखे गए हैं। इसी सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस को जंगल में झाड़ियों के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार को बरामद करने में सफलता मिली। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल से 805 जिंदा कारतूस बरामद किए। इनमें 315 बोर के 781 और 303 बोर के 24 गोली शामिल है। इसके अलावा एक देसी स्टैंडगन भी बरामद किया गया है। सीआरपीएफ के अधिकारी प्रमोद कुमार साहू, राकेश कुमार सहाय और छिपादोहर के थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
विज्ञापन