Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दो साल बाद फिर 21 से 27 मार्च तक खुला रहेगा राजभवन उद्यान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दो साल बाद फिर 21 से 27 मार्च तक खुला रहेगा राजभवन उद्यान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आम लोगों के लिए प्रत्येक वर्ष राजभवन उद्यान खोला जाता है, जिसका अवलोकन लोग करते हैं। हालांकि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण इस उद्यान को नहीं खोला गया था। लेकिन इस बार कोरोना के कम होते रफ्तार को देखते हुए। 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक आम लोगों के लिए यह उद्यान खोला जा रहा है। राजभवन उद्यान कई मायनों में खास है। यह देश के अन्य राज्य के राजभवन परिसर से एकदम अलग है। जो भी राज्यपाल यहां आये, उन्होंने इस राजभवन का विस्तार ही किया है।।इस वर्ष यह उद्यान 21 मार्च 2022 से 27 मार्च तक खोला जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लोग इसका अवलोकन कर सकते हैं। उद्यान में प्रवेश राजभवन के गेट नंबर 2 से होगा। इस दौरान कोविड-19 को लेकर जारी प्रोटोकॉल का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन