Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : फंदे से लटका मिला डॉक्टर की पत्नी का शव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : फंदे से लटका मिला डॉक्टर की पत्नी का शव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 65 साल की बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला का शव शुक्रवार को उसके घर से ही बरामद किया गया है। मृतक का नाम गीता ठाकुर है, जो रांची के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर एके ठाकुर की पत्नी थी। बताया जा रहा है वे काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तनाव के कारण ही उसने खुदकुशी की होगी। जानकारी के अनुसार नेत्र चिकित्सक डॉ एके ठाकुर का क्लीनिक उनके घर के पास ही था। शुक्रवार की शाम डॉक्टर ने क्लीनिक में काम करने वाली एक युवती को घर से कुछ सामान लाने के लिए भेजा। युवती जब गई तो देखा कि दरवाजा बंद है। काफी आवाज लगाने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर डॉ एके ठाकुर को इसकी सूचना दी गई। डॉक्टर के दरवाजा खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका को देख दरवाजा तोड़ा गया। भीतर जाने पर देखा कि उनकी पत्नी गीता पंखा में फंदा लगाकर झूल रही है। खुदकुशी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार गीता डिप्रेशन में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पचा चल पाएगा। इधर, पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन