Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : ऑक्सीजन प्लांट से शुरू हुआ उत्पादन, 24 घंटे में मिला लाइसेंस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : ऑक्सीजन प्लांट से शुरू हुआ उत्पादन, 24 घंटे में मिला लाइसेंस
विज्ञापन
हजारीबाग। ऑक्सीजन की हो रही किल्लत हजारीबाग़ में अब दूर हो जाएगी। सरकार ने ऑक्सीजन की किल्लत को देख 24 घंटे में लाइसेंस दे दिया है। हजारीबाग़ जिला से आठ किमी दूर एनएच 33 रांची पटना स्थित डेमोटांड़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर प्लांट महर्षि एयर सल्यूशन से बुधवार को उत्पादन शुरू हो गया है। एबीएन न्यूज़ 24 से बातचीत में महर्षि एयर सल्यूशन कम्पनी के मैनेजर अकरम खान ने बताया कि अब हजारीबाग़ के अस्पतालों को रामगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। एक साल का इंतजार खत्म हुआ : सरकार ने बुधवार को लाइसेंस दे दिया जिससे यहां से अभी लगभग 200 ऑक्सीजन सिलेंडर को अस्पतालों को मुहैय्या कराया जा रहा है। जिस तरह अस्पतालों को परेशानी हो रही थी अब लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकेगा। बताते चलें कि हजारीबाग़ में हर रोज लगभग 200 डी टाइप सिलेंडर की आवश्यकता है। अब यहां से 24 घण्टे ऑक्सीजन अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाता रहेगा। 10 से 12 सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही है : यहां कार्य कर रहे फिलिंग ऑपरेटर ओमप्रकाश यादव कहते है कि बुधवार से शुरू हुआ। यह प्लांट अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करा रहा है। 18 से 20 मिनट में 10 से 12 सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही है। वहीं, दूसरे ऑपरेटर रामाधार यादव का कहना है कि सरकार ने एक साल के बाद लाइसेंस दिया है। अब ऑक्सीजन अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है इससे लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकेगा। कोरोना को लेकर जो ऑक्सीजन की कमी हो रही थी उसको पूरा करने का काम महर्षि एयर सल्यूशन कर रहा है।
विज्ञापन